रुद्रपुर: एक ऐसी लव स्टोरी, जो सालों पहले शुरू हुई। प्यार शादी में बदला। बागेश्वर की नीलम ने हसीन सपने संजोये, तो हरियाणा के अवतार ने नीलम के सपनों को पूरा करने के लिए लिए हरियाणा छोड़ उत्तराखंड को बसेरा बना लिया। दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था। इस बीच नीलम का संपर्क मनीष मिश्रा से हुआ। दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार का यही ट्राइएंगल अवतार सिंह की जान का दुश्मन बना। नीलम और मनीष ने मिलकर अवतार सिंह को कार में जलाकर मार डाला।
नीलम और अवतार सिंह की हुई थी लव मैरज
जानकारी के अनुसार नीलम और अवतार सिंह की लव मैरज थी। अवतार सिंह मूल रुप से अंबाला का रहने वाला था लेकिन घर रुद्रपुर में था. दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे। इस बीच नीलम का संपर्क अवतार के दोस्त मनीष से हुआ। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बने, जिनका अवतार सिंह विरोध करता था। इस बात को लेकर उनके घर में झगड़ा भी होता रहता था। अवतार सिंह दोनों के अवैध संबंधों से खासे तनाव में भी रहता था।
जन्मदिन पर गिफ्ट की थी 10 लाख की कार
मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह ने पत्नी को जन्मदिन पर पिछले साल 10 लाख की कार गिफ्ट की थी लेकिन उसे क्या पता था कि इसी में उसकी मौत होगी वो भी बेहद प्यार करने वाली पत्नी के हाथों. बेटे के कंकाल और राख को देख मां बेसुध है उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके बेटे की इतनी दर्दनाक मौत दी गयी.
नीलम, मनीष और उसके साथियों ने अवतार सिंह को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। नीलम डाॅक्टर को दिखाने के बहाने अपने पति को हल्द्वानी लेकर आई। जहां मनीश और उसके साथ पहले से मौजूद थे। इसके बाद अवतार सिंह को नीलम भीमताल की ओर गए। जहां सलेड़ी गांव के पास सबने मिलकर अवतार सिंह को मारकर लाश को कार में रखकर आग लगा दी। प्यार, शादी और अवैध संबंधों से उपजे प्यार के बीच की इस ट्राइएंगल स्टोरी को दर्दनाक अंत हुआ। पुलिस ने फिलहाल मामले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मनीष के दास्तों से पूछताछ कर रही है। उसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।