National

उत्तराखंड : 75% कर्मचारियों की ऑफिस में उपस्थिति अनिवार्य, इनको दी गई छूट

Badrinathदेहरादून : कोरोना काल में जहां कार्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया गया था तो वहीं अब आनलाॅक के बाद कार्यालय खुल गए हैं। वहीं सरकार धीरे-धरे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी के मद्देनजर त्रिवेंद्र सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए खास आदेश जारी किया है।

जी हां शासन के आदेश के अनुसार समूह ग और घ वर्ग के 75 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है, जबकि समूह क और ख वर्ग के अफसरों की पहले की तरह ही शत-प्रतिशत उपस्थित रहेंगे।

दफ्तरों में स्टॉफ की मौजूदगी
सचिव सामान्य प्रशासन डा. पंकज पांडेय ने यह आदेश किए। सरकार ने पूर्व में किए आदेशों के बाद दफ्तरों में स्टॉफ की मौजूदगी की नई गाइडलाइन जारी की है। इस आदेश में कहा गया है कि गर्भवती महिला कर्मचारियों या जिन महिला कर्मचारियों के 10 साल से छोटे बच्चें हैं। उन्हें अपरिहार्य स्थिति में ही बुलाया जाएगा। 55 साल से अधिक उम्र और गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों को भी छूट दी गई है।

स्कूल-कालेजों पर लागू नहीं
यह आदेश स्कूल-कालेजों में लागू नहीं होगा। स्कूल 31 जुलाई तक बंद हैं और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार इस अवधि को और बढ़ा सकती है। यह आदेश सरकारी और अर्ध सरकारी दफ्तरों के लिए हैं।

इनका करना होगा पालन
-जहां तक संभव हो, बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगी।
-कांफ्रेंसिंग संभव न होने से बैठक अवधि में कम से कम संख्या रखी जाएगी।
-बैठकों में बैठने की व्यवस्था के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
-फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
-बैठक कक्ष को नियमानुसार सैनेटाइज किया जाएगा।
-वेटिलेशन की सुचारू व्यवस्था की जाएगी।

Back to top button