देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में 30 IFS अधिकारियों के तबादले किए गए. जिसमें प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला को पीसीएफ परियोजना से पीसीएफ वाइल्डलाइफ बनाया गया। वहीं मनीष मलिक को पीसीएफ वाइल्डलाइफ से एमडी उत्तराखंड वन विकास निगम बनाया गया।
इसी के साथ 5 अपर प्रमुख वन संरक्षक स्तर के भी तबदले हुए। जिसमें डीजे के.शर्मा अपर प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण बनाए गया। इसी के साथ जेएस सुहाग को अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना बनाया गया। तो वहीं पीआर मुरलीधर राव को वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया औऱ राज नारायण झा अपर मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण बनाए गए।
इसी के साथ डॉ कपिल जोशी अपर मुख्य संरक्षक प्रशासन बनाए गए और इसके अलावा 23 अपर प्रमुख वन संरक्षक़ों के भी हुए तबादले। जिसमें प्रमुख सचिव वन आनंद वर्धन ने जारी किए आदेश।