Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 23 फरवरी को कुछ जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में 23 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक असर दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने 23 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी को देहरादून, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

24 फरवरी को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 23 और 24 फरवरी को 3000 से अधिक ऊंचाई पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, गंगोत्री में बर्फबारी में न्यूनतम तापमान -19 और अधिकतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जबकि, बद्रीनाथ में -18 डिग्री, केदारनाथ में -11, हेमकुंड साहिब में -17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें