हरिद्वार: हरिद्वार जिले में दो और कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर उन इलाकों में जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। प्रशासन ने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के बाद दो गांवों को सील कर दिया है। इन गांवों के 10 लोगों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया। लोगों को घरों के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मानक मजरा और बहादरपुर खादर गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया। जल्द गांव के सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने दोनों गांवों में राशन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की तैयारी कर ली है। लक्सर के बहादरपुर खादर से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में गए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके छह हजार की आबादी को पाबंद कर दिया गया।
दूसरा कोराना पॉजिटिव भगवानपुर के मानक मजरा में मिला। जमात से लौटे एक 62 साल के बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासने यहां चार हजार की आबादी को पाबंद कर दिया। गांव को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
बहादरपुर गांव के लिए
सुनैना राणा, तहसीलदार : 9411176000
डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी अधीक्षक : 7906538453
मोहम्मद गौहर हयात, ईओ नपां : 9897218552
ममता ग्वाड़ी, आपूर्ति निरीक्षक : 9458919099
नैनपाल, ग्राम प्रधान : 9927176716
बिंदु नेगी : 9556571818
पशुओं का इलाज और चारा : 9639990051
दूध : 7579232020
सब्जी : 8630536571
दवा : 639840192
मानक मजरा के लिए
टीएन शर्मा, पूर्ति निरीक्षक : 8650254985
कंट्रोल रूम नंबर : 78668618690
कुलदीप नौटियाल, मंडी सचिव : 9997048442
पुलिस कंट्रोल रूम : 112
Covid-19 हेल्प डेस्क
कुलदीप : 9758026637
सोमपाल : 9084067295
सुनील त्यागी : 9058446842