उर्मिला सनावर को किसने दिया 50 करोड़ का ऑफर?, किया बड़ा खुलासा

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित VIP के नाम का खुलासा करने वाली उर्मिला सनावर ने एक और बड़ा खुलासा कर पूरे प्रदेश में हलचल पैदा कर दी है। उर्मिला ने इस बार ना सिर्फ गट्टू बल्कि कई मंत्रियों को ललकारते हुए नया खुलासा कर दिया है।
उर्मिला सनावर को मिला 50 करोड़ का ऑफर
अंकिता भंडारी मामले में कई बड़े खुलासे कर पूरे प्रदेश में हलचल मचाने वाली उर्मिला सनावर ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है। उर्मिला सनावर ने फिर से गट्टू को ललकारते हुए कई मंत्रियों को चेतावनी दे डाली है। उर्मिला ने नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया कि अंकिता हत्याकांड मामले में उसे अपना मुंह बंद रखने के लिए 50 करोड़ की पेशकश की गई थी।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को घेरा
वहीं उर्मिला ने जारी अपने दूसरे वीडियो में दावा किया कि 28 को दुष्यंत कुमार गौतम चंडीगढ़ में था। सरकार उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर दुष्यंत कुमार गौतम को उसके जन्मदिन का तोहफा देने वाली थी। लेकिन उसके अरमानों पर पानी फिर गया।
उर्मिला ने कई मंत्रियों को दी चेतावनी
बता दें कि ये बात तब की है जब उर्मिला सनावर ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े कथित VIP वाले ऑडियो को जारी किया था। उर्मिला का अब जो नया वीडियो सामने आया है उसमें उसने प्रदेश के मंत्रियों को भी चेताया है। उर्मिला ने कहा कि यदि CBI उसका फोन सही से खंगालती है तो 48 मिनट का वीडियो मंत्रियों की भी पोल खोल सकता है।
ये भी पढ़ें: उर्मिला सनावर का सनसनीखेज खुलासा, उत्तराखंड सदन को बताया अय्याशी का अड्डा