HighlightTehri News

घनसाली में नगर पंचायत अध्यक्ष के बयान पर बवाल, आंदोलनकारियों ने जताई कड़ी नाराजगी

घनसाली में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अधिकारी और कर्मचारियों में है भय का माहौल: आनंद बिष्ट

बताते चलें आनंद बिष्ट ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि घनसाली में चल रहे धरना-प्रदर्शनों के कारण अधिकारी और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन आने वाले समय में यहां पर अधिकारियों की तैनाती और कार्यप्रणाली पर असर डाल सकते हैं।

आंदोलनकारियों ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष के बयान का विरोध

नगर पंचायत अध्यक्ष के इस बयान पर सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समेत कई अन्य आंदोलनकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उत्तराखंड अगर आज एक अलग राज्य के रूप में खड़ा है, तो वह आंदोलनों की ही देन है, और इन आंदोलनों की शुरुआत भी घनसाली की धरती से ही हुई थी।

आंदोलनों से ही निकलता है समस्याओं का समाधान

आंदोलनकारियों ने कहा कि आंदोलनों से ही समस्याओं का समाधान निकला है, और यदि जनप्रतिनिधियों को आंदोलन से दिक्कत है, तो उन्हें जनता की समस्याओं को समय रहते सुलझाना चाहिए, ताकि लोगों को सड़क पर उतरना न पड़े। आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बयान को जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

ये भी पढ़ें: घनसाली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की निकाली गई शव यात्रा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें