Dehradun News

पिटकुल में ध्यानी की नियुक्ति पर बवाल, जन प्रहार ने की विशेष ऑडिट की मांग

पिटकुल में प्रबंध निदेशक की नियुक्ति एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष ऑडिट की मांग उठने लगी है। जन संगठन जन प्रहार ने आज Comptroller and Auditor General of Uttarakhand को एक औपचारिक प्रार्थना-पत्र प्रेषित कर Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) में कथित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं विशेष लेखा परीक्षा (Special Audit) कराने की मांग की है।

पिटकुल में एमडी नियुक्ति पर सवाल

जन प्रहार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरिष्ठ ऑडिट ऑफिसर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। जन प्रहार के पदाधिकारियों ने कहा कि पिटकुल के वर्तमान प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। 18 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद यह तथ्य सामने आया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में प्रचलित सेवा नियमों, पात्रता मानकों और वैधानिक औपचारिकताओं का समुचित अनुपालन नहीं किया गया।

जन प्रहार ने विशेष ऑडिट की उठाई मांग

“जन प्रहार” का कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता हुई है, तो उसके बाद लिए गए सभी प्रशासनिक और वित्तीय निर्णयों की निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक हो जाती है। संगठन ने आशंका व्यक्त की है कि निविदा प्रक्रियाओं, ठेकों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक आदेशों में पक्षपात, हितों के टकराव (Conflict of Interest) और सार्वजनिक धन के संभावित दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि पिटकुल एक राज्य सार्वजनिक उपक्रम है, जिसमें सार्वजनिक निधियों का उपयोग होता है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 के अंतर्गत स्थापित लेखा-परीक्षण व्यवस्था की भावना के अनुरूप पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।

ये है संगठन की मांगें

जन प्रहार ने मांग की है कि पिटकुल के वित्तीय लेन-देन, निविदा प्रक्रियाओं और नियुक्तियों का विशेष लेखा परीक्षण (Special Audit) कराया जाए। इसके अलावा विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट कराकर उत्तरदायित्व निर्धारण (Fixation of Accountability) सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जांच प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें