UttarakhandBig NewsHaridwar News

कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों का हंगामा, चालक के साथ हाथापाई कर कार को किया क्षतिग्रस्त

मंगलौर में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रही कार का कोना टकराने से कांवड़ खंडित हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। कांवड़िये यहीं नहीं थमे आक्रोशित कांवड़ियों ने कार पलटकर लाठी-डंडों से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।

कार चालक के साथ कांवड़ियों की हाथापाई

मंगलौर में कांवड़ियों ने गंगा जल खंडित होने का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। कांवड़ियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार को पलट दिया और लाठी- डंडों से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कांवड़ियों को शांत कराया।

कांवड़ खंडित होने का लगाया आरोप

मामले को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया कि एक गाड़ी का कोना कावड़ियों से टच हो गया। जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने चालक को पिट कर गाड़ी को पूरी तरह से तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह से कांवड़ियों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया गया फिलहाल हालात सामान्य है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें