Big NewsDehradunPolitics

कांग्रेस दफ्तर में जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर हुआ हंगामा, सिर्फ नोक-झोंक नहीं हाथापाई तक आ गई नौबत

कांग्रेस ने दो दिन पहले ही एआईसीसी की संस्तुति पर 26 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी। लेकिन अब इस सूची पर बवाल मच गया है। सूची से नाराज कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। नोंक-झोंक से शुरू होकर मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक आ गया।

जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों पर कांग्रेस में कलह शुरू

कांग्रेस में एक बार फिर आपसी कलह शुरू हो गई है। इस बार कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों पर कलह शुरू हो गई है। दो दिन पहले ही जारी हुई सूची पर कांग्रेस में बवाल मच गया है। सूची से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर खूब हंगामा किया।

गाली-गलौच और हाथापाई तक आई नौबत

 रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को बनाए जाने के विरोध में रुड़की क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने हंगामा काटा। नाराज कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कक्ष में घुस गए।

करन महारा के कक्ष में उनकी तीखी नोक-झोंक हुई। मामले में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक आ गई। इस दौरान देश कांग्रेस मुख्यालय गहमागहमी का माहौल बन गया।

सूची जारी होते ही उठने लगे थे विरोध के सुर

दो दिन पहले ही एआईसीसी की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी। इस सूची के जारी होते ही विरोध के सुर उठने लगे थे।

शनिवार को रूड़की कार्यकर्ता खुलकर विरोध में उतर आए। मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के नाराज कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सामने अपनी बात रख रहे थे। तभी किसी ने कुछ अपशब्द कह दिए।

बात आगे नहीं बढ़े इसलिए दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया। थोड़ी देर में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष से बाहर आए। बाहर आते हुए हो-हल्ला करते हुए गाड़ियों में बैठकर निकल गए।

फेसबुक पर पोस्ट डालकर ब्लाक अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

ब्लाक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में बिट्टू शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लाक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा रुड़की क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशपाल राणा को अपशब्द कहे जाने से नाराज हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button