TrendingHighlight

UPI Payment Without PIN: भूल गए PIN?, अब कुछ ही पल में बिना पिन के होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानें कैसे?

UPI Payment without PIN: अगर आप भी बार-बार अपना यूपीआई पिन भूल जाते हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नए तरीके से पमेंट करने की शुरूआत की है। जिसमें आपको पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। बिना पिन के ही आप पेमेंट कर सकेंगे।

UPI Payment Without PIN: अब कुछ ही पल में बिना पिन के होगा UPI ट्रांजैक्शन

दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की शुरुआत की है। जिसके आने के बाद पेमेंट के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से भी पेमेंट कर पाएंगे। बताते चलें कि आज से ये फीचर लागू हो रहा है।

बिना पिन कैसे होगी पेमेंट?

अभी तक यूपीआई से पेमेंट करने के लिए आप छह डिजिट का पिन डाला करते थे। हालांकि अब सिर्फ फोन के कैमरे या फिर फिंगरप्रिंट स्कैनर से पेमेंट की जा सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक देश के आधार सिस्टम में मौजूद बायोमेट्रिक डेटा के जरिए इस नए तरीके से पेमेंट की जाएगी। अब पेमेंट करने के लिए फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान से ही ऑथेंटिकेशन होगा।

यूपीआई पेमेंट होंगी तेज

ये नया तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें पिन याद नहीं रहता। साथ ही बुजुर्गों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। खबरों की माने तो पहले कुछ ही बैंकों को ये सुविधा दी जाएगी। लेकिन बाद में ये सभी यूजर्स के लिए दी जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें