पौड़ी: बदरीनाथ हाई-वे पर बगवान से 3 किलोमीटर आगे एक दर्दनाक हादसा हुया। जिसमें अब तक तीन की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की ओर जा रही एक टैक्सी को सामने से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई थी जिसके बाद दो और यात्रियों की मारे जाने की खबर है.वहीं 6 लोग घायल हो गए है। लोगों ने घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
बताया जा रहा है कि हादसा श्रीनगर के पास हुआ। तेज रफ्तार बस और टैक्सी की टक्कर हो गई। हादसा होते ही यात्री टैक्सी से बाहर गिर गए जिसमें चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। रहागीरों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। लोग यात्रियों के राहत एवं बचाव में जुटे हैं।