Trending

बुजुर्ग ने 70 की उम्र में बनाया पहला ब्लॉग, हो गया वायरल, कुछ ही घंटों में… – Viral Video

Viral Video: वो कहते है ना ऐज इज जस्ट अ नंबर (Age is Just a Number)। कुछ भी सीखने या फिर शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। ये बात एक बुजुर्ग ने साबित कर दी। जहां कुछ लोग बुढ़ापे में उम्र के साथ-साथ शांत जीवन बिताते है। तो वहीं कुछ जीवन में नया करने के लिए सोचते है।

फिर चाहे वो युवाओं के बीच चर्चित व्लॉगिंग ही क्यों ना हो। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने सोशल मीडिया की दुनिया पर कदम रखा। उनके पहले ही व्लॉग में महज 48 घंटों में 22.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए।

बुजुर्ग ने 70 की उम्र में बनाया पहला ब्लॉग, हो गया Viral Video

दरअसल बुजुर्ग का नाम विनोद कुमार है। 70 साल के विनोद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने इस उम्र में एक मासूमियत सा व्लॉग बनाया। जो उनकी जिंदगी का पहला व्लॉग था। उन्होंने वीडियो में भी बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी व्लॉग नहीं बनाया। लेकिन वो अब कोशिश कर रहे हैं। समय बिताने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ये तरीका चुना।

कुछ ही घंटों में 22 मिलियन पार

अपने वीडियो में वो बताते नजर आए कि वो व्लॉग बनाना नहीं जानते। इससे पहले उन्होंने ये कभी नहीं किया। लेकिन वो कोशिश जारी रखेंगे। बुजुर्ग की यही सादगी लोगों का दिल छू गई। जिसके चलते उनके पहले ही व्लॉग में महज 48 घंटों में 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए। लोग कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें