भीषण सड़क हादसा!, ट्रक और मैजिक की जोरदार टक्कर में 9 की दर्दनाक मौत, कई घायल

Lakhimpur Kheri Road Accident: आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से आ रही है। यहां थाना ईशानगर के उंचा गांव में सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा! Lakhimpur Kheri Road Accident
दरअसल मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी। इसी बीच सामने से बहराइच की तरफ से ट्रक आ रहा था। जिसने सामने से मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आस पास चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

ट्रक और मैजिक की जोरदार टक्कर में 9 की दर्दनाक मौत
इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अस्पताल में इलाज के लिए दस लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
ट्रक चालक फरार
मिली जानकारी के मुताबिक, मैजिक में मजदूर सवार थे। सभी मजदूरी करके वापस गांव नानपारा जा रहे थे। हालांकि इससे पहले ही पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर अद्लीसपुर गांव के पास ये घटना हो गई। पुलिस भी मृतकों की पहचान कर रही है।