Big NewsUttarakhand

National Games : जूडो में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने किया गोल्ड पर कब्जा, पिता को बताया प्रेरणा

38वें नेशनल गेम्स (National Games) में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. बता दें अभी तक उत्तराखंड की झोली में 20 गोल्ड आए हैं.

जूडो में उन्नति शर्मा ने किया गोल्ड पर कब्जा (Unnati Sharma won gold in Judo)

उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला जूडो 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा (Unnati sharma won gold in judo) कर लिया है. उन्नति ने अपनी जीत को अपने पिता को समर्पित किया है. उन्नति ने कहा उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनके पिता हैं. बता दें अभी तक उत्तराखंड की झोली में 20 गोल्ड आए हैं.

प्रभात कुमार और मीरा दास ने जीता गोल्ड मेडल

इसके अलावा कैनोइंग एंड क्याकिंग इवेंट में उत्तराखंड के प्रभात कुमार और मीरा दास ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इनके अलावा एथलेटिक्स के 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में सूरज पंवार ने सिल्वर और एथलेटिक्स की ही एक और स्पर्धा 10 किलोमीटर रेस वॉक में शालिनी ने भी सिल्वर मेडल जीता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें