Sports

भारत में क्रिकेट मैच के समय मधुमक्खियों ने बोला हमला, अंपायर की मौत, दर्जन प्लेयर्स घायल -Bee Attack

Bee Attack: भारत में हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों को के झुंड में फील्ड में ही हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए प्लेयर्स और अंपायर ग्राउंड पर ही लेट गए। हालांकि इस दर्दनाक हादसे में अंपायर की मौत हो गई। ये हादसा उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें का है। यहां पर चल रहे एक क्रिकेट मैच के समय ये हादसा हुआ। हादसे में 15-20 खिलाड़ी घायल भी हुए है।

Bee Attack: भारत में हो रहे क्रिकेट मैच के समय मधुमक्खियों ने बोला हमला

बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इस मैच में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर माणिक गुप्ता अंपायरिंग कर रहे थे। ड्रिंक्स ब्रेक के समय कहीं से मधुमक्खियों का झुंड आ गया। ग्राउंड पर खड़े खिलाड़ियों और अंपायरों पर मधुमक्खियों ने अट्रैक करना शुरू किया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

bee attack

अंपायर की मौत, दर्जन प्लेयर्स घायल

इस हादसे में अंपायर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत देखते हुए उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। बताया जा रहा है कि 15 से 20 खिलाड़ी घायल भी हुए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें