Nainital NewsHighlight

उन्मय फाउंडेशन की पहल!, सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आयोजित की चेस प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा निखारने और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उन्मय फाउंडेशन लगातार पहल कर रहा है। इसी कड़ी में फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय शतरंज कैंप की सफलता के बाद नैनीताल जिले के पांच राजकीय विद्यालयों में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में लगभग 170 बच्चों ने हिस्सा लिया

प्रतियोगिता में लगभग 170 बच्चों ने हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों के दिमागी खेल में दिखाए गए जोश और रणनीति ने आयोजकों को भी प्रभावित किया। बता दें शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन अब राजकीय विद्यालय मुखानी में होने वाली अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित होगी।

उन्नमय फाउंडेशन शतरंज कैंप
नैनीताल में 170 बच्चों ने खेला शतरंज

मुखानी में होगा फाइनल मुकाबला

चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से पहले उन्मय फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां चयनित खिलाड़ी अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें