Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी : कार सवार लोगों पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग, एक को लगी गोली, दो को लाठी-डंडों से किया घायल

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बीती देर शाम बिड़ला स्कूल के पास कुछ अज्ञात युवकों ने कार सवार लोगों पर फायर झोंक दिया. गोली लगने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है. जबकि दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे मार घायल कर दिया. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गई.

कार सवार लोगों पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

घटना सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड की है. बताया जा रहा कार में बैठे युवकों पर कुछ बदमाश युवकों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में भास्कर बोरा नाम के युवक को गोली लगी है. जबकि बदमाशों ने अन्य युवकों को लाठी डंडे से घायल कर दिया. जिनकी पहचान हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल के रूप में हुई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार सवार तीन युवक घायल

बताया जा रहा है तीनों युवक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 20 से 25 युवकों के एक समूह ने आकर कार सवार युवकों को रोक दिया. जिसके बाद उन्होंने पहले दो कार सवार युवकों को काठी डंडों से पीटा. उसके बाद फायर झोंक मौके से फरार हो गए. हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है. भास्कर की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है. जबकि अन्य दो युवकों का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है. पुलिस हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है. इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा. घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें