Dehradun NewsHighlight

देहरादून में गुंडागर्दी : अज्ञात युवकों ने की blinkit वाले के साथ मारपीट, CCTV खंगाल रही पुलिस

राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े कुछ अज्ञात युवकों ने blinkit store के बहार ब्लिंकिट राइडर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

अज्ञात युवकों ने blinkit राइडर को पीटा

घटना 27 जुलाई को शिव नगर सलाकू इंडस्ट्री एरिया की बताई जा रही है। राकेश साहनी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वो दोपहर करीब 3 बजे के आसपास प्रेमनगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर (कैरी गांव) के बाहर खड़ा था, जहां उसके साथ वहां पहुंचे 5-6 अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी।

ब्लिंकिट स्टोर में ही बतौर राइडर काम करते हैं आरोपी

राकेश के मुताबिक वह ब्लिंकिट स्टोर में काम करता है। बिना किसी विवाद के अज्ञात आरोपियों ने आरोपी ने उन पर हमला किया, जिससे उनका सिर और कमर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने कहा कि हमलावर युवकों का नाम और पता उन्हें मालूम नहीं है, लेकिन वह भी ब्लिंकिट स्टोर में बतौर राइडर काम करते हैं।

देहरादून में गुंडागर्दी
अज्ञात युवकों ने की blinkit वाले के साथ मारपीट

जांच में जुटी पुलिस

राकेश ने पुलिस से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने स्टोर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें : आप भी मंगाते हैं Blinkit से सामान तो हो जाएं सावधान, स्टॉक में मिला एक्सपायरी सामान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें