भारत में नए साल के दिन यानि एक जनवरी को 67385 बच्चे पैदा हुए, जो एक रिकॉर्ड है। किसी भी अन्य देश में 1 जनवरी को इतने बच्चे पैदा नहीं हुए। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में चीन रहा। बता दें कि साल 2020 में पहले बच्चे ने पैसिफिक क्षेत्र में फिजी में जन्म लिया। वहीं, एक जनवरी को दुनियाभर में जितने बच्चे पैदा हुए उनमें से 17 फीसदी बच्चे भारत में जन्मे हैं।
यूनिसेफ से साल के पहले दिन जन्म लेने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2020 को 3,92,078 बच्चे पैदा हुए। इनमें से सबसे ज्यादा 67385 बच्चे भारत में पैदा हुए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन रहा। इसके बाद नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, अमेरिका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इथियोपिया है। बताया जाता है कि दुनियाभर में पैदा होने वाले कुल बच्चों का लगभग 50 फीसद इन्हीं आठ देशों में है।
साल 2020 में पहले बच्चे ने पैसिफिक क्षेत्र में फिजी में जन्म लिया। वहीं, पहले दिन पैदा होने वाला आखिरी बच्चा अमेरिका में होगा। यूनीसेफ दुनियाभर में पैदा होने वाले बच्चों को लेकर तथ्य सामने रखे हैं। इन तथ्यों में एक दुखद आंकड़ा यह भी है कि 2018 में 25 लाख नवजात शिशुओं ने जन्म के पहले महीने में ही अपनी जान गवां दी थी। इनमें से करीब एक तिहाई शिशुओं की मौत पैदा होने वाले दिन ही हो गई थी।