Bjp UttarakhandDehradun News

देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, BJP कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा BJP कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।

BJP कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने देहरादून पहुंचे जेपी नड्डा

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर लिखा की ‘ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी के बिना आयोजित होगी बैठक

बता दें आज उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित होनी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। जिसमें जेपी नड्डा, सीएम धामी, संगठन महामंत्री समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की बिना मौजूदगी के बैठक होगी। अंकिता भंडारी मामले के कथित VIP बताए जाने के आरोपों के बाद से ही वह उत्तराखंड से दूरी बनाए हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें