Big NewsDehradun

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का बयान, 2024 में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

देहरादून में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कार्यक्रम में शिरकत की। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में 400+ सीटें जीतेगी भाजपा

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल 2019 में किसी को इस बात पर यकीन नहीं था कि मोदी जी आएंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

उस समय लोगों ने हमारे खिलाफ तरह-तरह से जाल बुने थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी जी को भारत की जनता सेवा करने के लिए फिर से भारी बहुमत से भेज रही है।

पीएम मोदी को देश की जनता करती है पसंद

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये मालूम है कि अगर देश का विकास कोई कर सकता है तो वो पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा से जुड़े मामलों में ज्यादा नहीं कह सकते। लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि आज हम जल, नभ और थल तीनों में बहुत ताकतवर हैं।

पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहे हैं हम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हम दूसरे देशों के पास मदद के लिए जाते थे। एक रॉकेट दे दो, एक फाइटर जेट दे दो इस तरह से मांगते थे। यहां तक की पहले बुलेट पूफ्र जैकेट भी देश में बाहर से मंगवाई जाती थी।

उन्होंने कहा कि 1962 का युद्ध हम लोगों ने देखा कि कैसे हमारी सेना पीटी वाले जूते में लड़ी था। जो स्थिति उस समय थी वो आज पूरी तरह से बदल गई है। आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button