हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…और पुतला फूंकते हुए वित्त मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
गौरतलब हो कि बीते दिनों विजय माल्या ने भारत छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मुलाकात करने की बात कही…जिस खबर के बाद कांग्रेस अब केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र हो गई है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अरुण जेटली पर विजय माल्या से सांठ-गांठ कर उसे देश से बाहर भेजने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से उद्योगपतियों की मिली भगत का आरोप लगाते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की।