Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में गिरी निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स की छत, मलबे में दबे दो मजदूर, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. कटघरिया क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन परिसर की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी. इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

हल्द्वानी में गिरी निर्माणाधीन कंपलेक्स की छत

घटना मंगलवार सुबह की है. बताया जा रहा है कटघरिया में एक कॉम्प्लेक्स में छत डालने का काम किया जा रहा था. इस दौरान अचानक छत की शटरिंग कमजोर होने की वजह से पूरा लेंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा. जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे दो मजदूर आ गए. इस मौके पर वहां मौजूद अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया.

Roof of an under construction complex collapsed in Haldwani
हल्द्वानी में गिरी निर्माणाधीन कंपलेक्स की छत

पुलिस ने किया परिसर को सील

श्रमिकों ने किसी तरह दोनों घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं परिसर में हुए इस हादसे के बाद से प्राधिकरण के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि परिसर को सील कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई प्राधिकरण के स्तर पर होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें