UttarakhandBig NewsNainital

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच घायल

नैनीताल मार्ग में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार

मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। कार में सात लोग सवार थे। सभी लोग उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की कार सवार नैनताल की ओर जा रहे थे। अचानक कालाढूंगी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसे में दो की मौत, पांच घायल

हादसे की सूचना पाकर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान राहुल श्रीवास्तव (35) और राजीव श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button