Big NewsPithoragarh

कार खाई में गिरने से ताई-भतीजे की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे गांव

पिथौरागढ़ में हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिथौरागढ़ में कार हुई हादसे का शिकार

हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही एक कार सेराघाट के रामपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ताई-भतीजे की मौत, दो घायल

मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह अपनी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह और अन्य रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। सेराघाट में रामपुर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें गंगा सिंह और उनकी ताई की मौत हो गई। जबकि पूरन सिंह और गोपाल सिंह घायल हो गए।

शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे गांव

मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग शादी समारोह के लिए अपने गांव जा रहे थे। 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की शादी थी। कार में सवार सभी लोग इसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव में परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार हो रहा था। लेकिन इस दौरान हादसे की खबर मिलने से शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button