Haridwar NewsBig News

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दी हरिद्वार SSP को धमकी, केस दर्ज

खानपुर के विधायक उमेश कुमार की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही है. हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल को धमकी देने के आरोप में उमेश कुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दी SSP को धमकी

बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 29 जनवरी को फेसबुक में लाइव आकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल को धमकी दी थी. विधायक ने लाइव आकर कहा कि पुलिस मेरे लोगों को परेशान करने की कोशिश न करें. विधायक ने कहा मैंने इसे लेकर एसएसपी को पहले भी चेतावनी दी थी.

हम अपनी गर्दन नहीं झुका सकते : MLA

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने चैंपियन के साथ हुए गोलीकांड को लेकर कहा कि पुलिस ने मेरे खिलाफ गलत कार्रवाई की है. उमेश वीडियो में ये भी कहते हुए दिख रहे थे कि हम लड़ने वाले लोग हैं झुकने वाले नहीं हैं और हम अपनी गर्दन नहीं झुका सकते हैं. मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने तहरीर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें