Haridwar NewsBig News

उमेश कुमार ने फिर चैंपियन को ललकारा, हरिद्वार किसी बड़ी घटना के लिए तैयार?

खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। बता दें इस बार विवाद पूर्व विधायक की शादी समारोह की वायरल वीडियो (Champion viral video) को लेकर शुरू हुआ था। जो देखते ही देखते एक बार फिर महापंचायत तक पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ बवाल

बता दें हाल ही में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक शादी समारोह में नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे डांसर पर पैसे लुटाते हुए नज़र आ रहे थे। वीडियो में चैंपियन के आसपास कई हथियार लेकर खड़े लोग खड़े नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो पर खानपुर विधायक ने भी प्रतिक्रिया दी थी। विधायक ने इसे देवभूमि की संस्कृति का अपमान बताते हुए सरकार और प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की थी।

चैंपियन ने बुलाई महापंचायत

Khanpur MLA umesh kumar के हमले के बाद चैंपियन ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिस पर उन्होंने बिना उमेश का नाम लिए तीखा निशाना साधा। चैंपियन ने इसे अपने मान-सम्मान की लड़ाई बताते हुए रुड़की के लंढोरा स्थित अपने आवास ‘रंग महल’ पर एक बार फिर महापंचायत बुलाने का आह्वान किया है। चैम्पियन के इस रिएक्शन के बाद उमेश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विधायक उमेश शर्मा ने दिया चैंपियन को जवाब

MLA umesh ने फसेबुक पर पोस्ट कर लिखा कि ‘सुन ध्यान से, जब तेरा मन करे और जहां करे आमना सामना कर लेना। कितनी बार ग़लतफ़हमी दूर करूं तेरी ? ग़लतफ़हमी से याद आया , ख़ूनी बवासीर ठीक हो गई’? आगे उमेश कहते हैं ‘मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि चुप रहूं इस पागल के मुंह ना लगूं, काम ख़राब होता है, समय ख़राब होता है, क्षेत्र में तनाव बढ़ता है, लेकिन ये चुप्पी को कमजोरी समझ लेता है और बार बार घटिया टिप्पणियां करने लगता है। कल कहता है सोनिया शर्मा की औक़ात क्या, कौन सुनेगा अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द? अरे लड़ना है हमसे लड़ो परिवार को क्यों बीच में लाते हो। क्या हमने कभी इसके परिवार पर टिप्पणी की? इसके बेटे ने कांड किया इतना बड़ा तब भी हमने कहा बच्चा है गलती हो जाती है। जैसी बात करेगा वैसा जवाब मिलेगा’।

पूर्व में भी दोनों नेता आ चुके हैं आमने सामने

बता दें यह पहली बार नहीं है जब खानपुर के इन दो दिग्गजों के बीच तलवारें खिंची हों। इससे पहले भी साल 2019-20 के दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग ने बड़ा मोड़ लिया था। ​तब चैंपियन के उत्तराखंड विरोधी बयानों और एक वीडियो (हथियारों के साथ डांस) के बाद उमेश कुमार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें: स्टेज पर महिला डांसर, आसपास हथियार लिए खड़े दिखे लोग, चैंपियन का वीडियो वायरल

चैंपियन ने उमेश कुमार को लंढोरा के नारसन बॉर्डर पर दो-दो हाथ करने (शक्ति प्रदर्शन) की चुनौती दी थी। ​उस वक्त भी ‘रंग महल’ पर भारी भीड़ जुटने का दावा किया गया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि प्रशासन को पूरे लंढोरा क्षेत्र में धारा 144 लगानी पड़ी थी और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें