देहरादून : वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 3:30 बजे उनके सुभाष नगर निवास स्थान से लक्खी बाग ले जायेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।