Big NewsUttarakhand

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 21 सितंबर को हुई UKSSSC परीक्षा रद्द कर दी है। बता दें हाल ही में हुई इस परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे। जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।

21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द

उत्तराखंड सरकार ने 21 सितंबर को आयोजित हुई UKSSSC भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले तीन माह में दोबारा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे थे।

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द
21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द

CBI करेगी मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इसकी जांच SIT को सौंपी थी। SIT ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। वहीं, प्रदेशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति भी कर दी है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक प्रकरण: युवाओं ने किया अनशन खत्म, 7 दिन के भीतर की कार्रवाई की मांग

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें