Nainital NewsHighlight

नैनीताल में 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, नकल माफिया की गिरफ़्तारी के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की विभिन्न विभागों में भर्ती को लेकर आयोजित परीक्षा आज पूरे राज्य में शुरू हो गई। शनिवार को पुलिस द्वारा नकल माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बहुत बड़ी खबर। हाकम सिंह गिरफ्तार, इस बार थी ये बड़ी योजना

SDM ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का एडीएम विवेक राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि पूरे जिले में करीब 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए हल्द्वानी में 46, कालाढूंगी में 3 और रामनगर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू

एसडीएम ने बताया कि किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का दुरुपयोग न हो सके। इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें