HighlightTrending

72 का दूल्हा, 27 की दुल्हन, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी

Ukraine couple marriage in Rajasthan: राजस्थान में विदेशी कपल की ये शादी चर्चाओं का विषय बन गई है। यहां पर यूक्रेन के एक कपल ने गुरूवार को हिंदू रिती-रिवाजों के साथ शादी कर ली। दरअसल दोनों भारतीय परंपराओं से बहुत प्रभावित थे। जिसके चलते चार साल लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने राजस्थान में परंपरागत ढंग से विवाह किया।

72 का दूल्हा, 27 की दुल्हन, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी

दरअसल ये शादी दोनों के बीच एज गैप को लेकर भी चर्चाओं में है। जहां दूल्हा स्टानिस्लाव 72 साल के है। तो वहीं दुल्हन अनहेलीना 27 वर्ष की है। ब्राइड भारतीय रीति रिवाजों से काफी प्रभावित है। यही कारण है कि उन्होंने एक हिंदू वेडिंग करने का सोचा। लोकेशन के लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना। शादी के लिए दोनों ने जोधपुर के अलावा जयपुर और उदयपुर की लोकेशन भी रखी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये शादी

शादी में जहां दूल्हे ने शेरवानी और पगड़ी पहनी। तो वहीं दुल्हन ने मारवाड़ी दुल्हन का पारंपरिक परिधान पहना। बारात भी बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और स्थानीय लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर ये शादी चर्चाओं का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर दोनों कपल की खूबसुरत तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें