Big NewsUttarakhand

UKPSC ने जारी की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की, यहां करें चेक

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आंसर की जारी कर दी है। आंसर की चेक करने के बाद अगर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो तो वो 24 तक दर्ज करा सकते हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की हुई जारी

UKPSC ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। वह आंसर की का मिलान करने के बाद अभ्यर्थी 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। बता दें कि आयोग ने नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का आयोजन करवाया था। फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा में एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

यहां करें चेक

अभ्यर्थी आंसर की को आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने सोमवार को आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी व डी की आंसर की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आंसर की अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक

आयोग की वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद होम पेज पर दिए गए वन रक्षक परीक्षा आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें। फिर यहां प्रोविजनल आंसर-की पर क्लिक करें। इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। अब आप इसे चेक कर सकते हैं। अगर आप प्रिंट निकालना चाहते हैं तो अब आप प्रिंट निकाल लें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button