देहरादून,संवाददाता- क्या आग-पानी से मिल सकती है। अगर इसका जवाब न है तो, यूकेडी भी सपा से साथ गठबंधन कभी नहीं कर सकती। गौरतलब है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने यूकेडी को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का निमंत्रण दिया था। इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सपा के ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। यूकेडी एसे दल के साथ क्यों गठबंधन करेगा जिसने अलग राज्य का विरोध किया और गुजरे दौर में अलग राज्य आंदोलन को कुचलने के लिए हर हद पार करते हुए लोकतंत्र को शर्मिन्दा होने के लिए मजबूर कर दिया। उपाध्याय ने कहा कि हालांकि सपा कई बार यूकेडी को ये ऑफर दे चुकी है लेकिन यूकेडी इस पर कभी भी अमल नहीं करेगी।