जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। उसमें किसी ग्रुप मेंबर ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले तो ग्रुप में ही झगड़ा होता रहा। बाद में झगड़ा सड़क पर आ गया। दो पक्षों में इसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और गोलियों तक पहुंच गया।
ग्रुप मेंबर गिन्नी खेड़ा निवासी हरजीत सिंह और मनजीत सिंह ने गलत पोस्ट पर आपत्ति जताई, तो पोस्ट करने वाला उल्टा धमकी देने लगा कि वो पोस्ट करेगा ही करेगा, जिसको जो करना हो कर लो। बस फिर क्या था। तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे दो लोग घायल हो गया।