Udham Singh Nagar News

भीषण सड़क हादसा!, तेज वाहन ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

उधमसिंह नगर के सितारगंज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन युवकों को दर्दनाक मौत दे दी। तो वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

भीषण सड़क हादसा!, तेज वाहन ने मारी टक्कर

दरअसल ये सड़क दुर्घटना सितारगंज के अमरिया रोड मेंमलपुरी के पास की है। गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर रेडी को टक्कर मार दी। इसी में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल है।

पुलिस को भी इस घटना की सुचना दी गई। जो तुरंत ही मौके पर पहुंची। जल्द ही प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब फिलहाल अज्ञात वाहन की पड़ताल में जुट गई है।

तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इस घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान सितारगंज गौरीखेड़ा निवासी शादाब,नाजिम, सुलतान के रूप में हुई है। जिसमें दो सगे भाई थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें