Udham Singh Nagar

उधम सिंह नगर DM रंजना राजगुरु ने जनता को दी दशहरे की शुभकामनाएं

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : जिलाधिकारी  रंजना राजगुरू ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के पावन अवसर पर जनपद वासियों को बधाई व शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें आपस में एकता के साथ रहने की सीख देता है। साथ ही अधर्म का मार्ग छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता बुजुर्गों तथा असहाय गरीब लोगों की रक्षा तथा उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की भी सीख देता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 9 दिनों तक शक्ति के अनेक स्वरूपों की विधिवत अर्चना एवं पूजन किया गया है। सृष्टि के निर्माण में शक्ति का विशेष योगदान है। हमें चाहिए कि हम दशहरा, विजयादशमी पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान तथा रक्षा करने का संकल्प लें साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें शिक्षित एवं संस्कारवान बनाये जाने का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म का हर त्यौहार हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है।

Back to top button