Dehradun NewsBig News

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा : कार ने मारी स्कूटी सवार युवकों को टक्कर, ट्रक से कुचलकर मौत

देहरादून में रविवार दोपहर को ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

कार ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर

हादसा रविवार दोपहर को छिद्दरवाला में स्थित पेट्रोल पंप के पास का है. मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी में बैठे दोनों युवक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया.

मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है. साथ ही मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें