UttarakhandBig News

उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक : पॉजिटिव मिले दो केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. जी हां बता दें दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है. टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है एक महिला एम्स में डॉक्टर है. जबकि दूसरी महिला धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए ऋषिकेश पहुंची थी.

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मिली दो महिलाएं

उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. उनमें से एक महिला एम्स में डॉक्टर है. जो बेंगलुरु से आई थी. जबकि दूसरी महिला गुजरात से ऋषिकेश धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए आई थी. दोनों महिलाओं का कोरोना के लक्षण मिलने के बाद टेस्ट किए. जो पोस्टिव आए हैं.

ये भी पढ़ें : Corona की वापसी?, उत्तराखंड में अलर्ट, सभी अस्पतालों को निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

गुजरात से आई महिला का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है. जबकि चिकित्सक महिला घर पर ही क्वारंटीन है. उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है. बता दें बीते दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें