Champawat NewsBig News

लोहाघाट में दो वाहनों की भिड़ंत : तीन साल के मासूम समेत दो लोग घायल

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. चंपावत-पिथौरागढ़ हाईवे पर दो कार की भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन साल का बच्चा और एक किशोर घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार करीब साढे तीन बजे का बताया जा रहा है. आसपास काशीपुर से पाटी जा रही अल्टो कार (यूके18 6171) और कोली झील से चंपावत की ओर जा रही टोयोटा ग्लाज (यूके 04 AK 9611) के बीच लोहाघाट के रिश्वेश्वर घाट के पास आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

तीन साल के मासूम समेत दो की हालत गंभीर

टक्कर में टोयोटा कार लोहावती नदी में जाने से बाल बाल बची. हादसे में तीन साल का बच्चा और हर्षित (17) निवासी बाजपुर घायल हो गया. जबकि कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है. घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया है. जहां दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

हाईवे पर लगा जाम

बता दें हादसे के बाद हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया. हादसे का कारण अल्टो कार के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. बता दें बीते माह पहले ठीक इसी जगह पर कैंटर लोहावती नदी में जा गिरा था. जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी में हादसा : दो कारों में जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, छह घायल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें