Big NewsDehradun

अमेरिका में जैंबरी में जाएंगे उत्तराखंड के दो स्काउट, देश से मात्र पांच का चयन

khabar ukदेहरादून: जैंबरी। ये स्काउट एंड गाइड की सबसे बड़ी रैली मानी जाती है। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से छात्रों का चयन किया जाता है। इस बार उत्तरी अमेरिका के वर्जीनिया में आयोजित होने वाली 24वीं विश्व स्काउट रैली यानि जैंबरी में उत्तराखंड के दो स्काउट छात्र शामिल होंगे। देशभर से इसके लिए मात्र पांच छात्रों का चयन किया गया है।

दोनों ही छात्र राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा में नौवीं में पढ़ते हैं। 22 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली रैली में दुनियाभर के 72 देशों के स्काउट भाग लेंगे। इसके लिए विश्व स्काउट फेडरेशन ने देशभर से पांच छात्रों का स्पांसरशिप प्रोग्राम के तहत चयन किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र प्रशांत मलिक और अभय चैधरी का चयन किया गया है।

दोनों छात्रों को एक से तीन जुलाई तक नई दिल्ली स्थित दूतावास में साक्षात्कार के लिए बुलाया है। नवोदय विद्यालय के स्काउट अधिकारी डॉ. सुशील सिंह राणा ने बताया कि छात्रों की इससे पहले अंबाला में तीन दिन की प्री-ट्रेनिंग हो चुकी है। निजी विद्यालयों के कुछ छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

Back to top button