Haridwar NewsBig News

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित भीड़ पर काबू पाया।

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत

मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने समय रहते न तो किसी वरिष्ठ विशेषज्ञ को बुलाया और न ही जरूरी चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

परिजनों ने काटा हंगामा

पीड़ितों के मुताबिक, जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक दोनों महिलाओं की हालत गंभीर हो चुकी थी। समय पर इलाज न मिलने के कारण दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों ही महिलओं के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें : निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें