Big NewsNainital

नैनीताल के बेतालघाट में जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में जंगली सूअर ने लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। सुअर के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जाख गांव में जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल

बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में जंगली सूअर के हमले में गांव के ही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूअर के हमले के बाद गांव में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। ज्यादातर रात के अंधेरे में जंगली सूअर बाहक निकलते हैं। लेकिन दिन में ही गांव के बीचों-बीच पहुंचने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

घायलों का एसटीएच हल्द्वानी में चल रहा उपचार

सुबह के वक्त गांव के बीचोबीच पहुंचने जंगली सुअरों के पहुंचने से वन विभाग भी हैरान है। सूअर के हमले में घायलों का एसटीएच हल्द्वानी इलाज चल रहा है। नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी ने वन कर्मियों को गांव में गश्त करने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।

गांव के बीचो-बीच हमले से लोगों में दहशत

इस घटना के बाद से गांव के लोगों में डर का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब दिन में भी अपने घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने तक में खतरा बना हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button