नैनीताल में खाकी का खौफ खत्म, बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष: VIDEO

नैनीताल में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष
बनभूलपुरा में पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद भी वो एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष खुलेआम मारपीट और अराजकता फैला रहे हैं।
मामूली कहासुनी हाथापाई में बदली
मामले में पुलिस अब सख्त एक्शन के मोड में नजर आ रही है। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि यह मामला दो दिन पुराना है। दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए।
कानून का मजाक उड़ाने वालों पर होगा एक्शन: SP सिटी
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई की है लेकिन जिस तरह कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है उस पर बनभूलपुरा थाने को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी ने बनभूलपुरा पुलिस को कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने को कहा है।