2013 की आपदा में केदारनाथ के बाद उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी में होटल, खेती और जनहानि हुई। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार का ध्यान इस ओर नहीं गया। इसके साथ ही किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में एक राजधानी होनी चाहिए, दो मंजूर नहीं हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष शूरबीर रांगड़, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हर्षलाल शाह, महाजन चौहान, नरेश रमोला, किरन, सुनीता, गुड्डी, निर्मला देवी, इन्दि देवी आदि मौजूद थे।