DehradunBig News

देहरादून में मर्डर: आपसी विवाद के चलते युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार को दो सगे भाईयों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

देहरादून में आपसी विवाद के चलते की युवक की हत्या

घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड पर 2 सगे भाईयों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन फनाने में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल स्थल तक पहुंची। लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दोनों आरोपी निखिल और अमन पुत्र सुकिंदर सिंह निवासी डालनवाला को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के परिजनों का चल रहा था विवाद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शिवम (22) उनका पड़ोसी था। शिवम का उनके चाचा के साथ पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते आज शिवम की दोनों भाईयों से कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button