एक दुल्हन के लिए पहुंचे दो दूल्हे, मौलवी भी हैरान, निकाह के लिए ऐसे हुआ फैसला

शादी के एक बैंक्वेट हॉल में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक ही दुल्हन के साथ शादी करने दो-दो दूल्हे पहुंच गए। अमरोहा में एक ही दुल्हन को लेने के लिए अलग-अलग बारातें आ गई। ये देखखर मौलवी भी हैरान रह गया। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?
एक दुल्हन के लिए पहुंचे दो दूल्हे
दरअसल ये मामला अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। यहां पिछले साल दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का निकाल तय किया था। मुरादाबार निवासी युवक से बेटी की शादी होनी थी। दोनों की पहले मंगनी हुई और 12 अप्रैल को निकाह की तारीख भी तय हो गई। हालांकि शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पिता ने ही ये रिश्ता तोड़ दिया।
दूसरे युवक से तय हुई शादी
जिसके बाद पंचायत बैठी और लड़की का निकाह संभल निवासी युवक से तय कर दिया गया। शादी की तारीख और स्थान वहीं रखा गया। हालांकि इस बीच आपको ये भी बता दें कि मुरादाबाद वाले पक्ष शादी से पीछे नहीं हटा। उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया।
दो-दो दूल्हों की बारात देख लोग हैरान
अब जब शादी की डेट आई तो 12 अप्रैल को पहले संभल की बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंची। जहां स्वागत तैयारियां हुईं। तभी अचानक मुरादाबाद से भी दूल्हा बारात लेकर वहां पहुंच गई। शादी के लिए दो-दो दूल्हों को देखकर लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद ये मामला थाने पहुंच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।
ऐसे हुआ फैसला
इस मामले में पुलिस ने दुल्हन की राय ली। जिसमें लड़की ने परिजनों की सहमति से संभल वाले युवक के साथ निकाह के लिए हामी भरी। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लड़की का निकाह संभल के दूल्हे से किया गया। तो वहीं मुरादाबाद वाले दूल्हे को कोतवाली ले जाया गया। दुल्हन की विदाई के बाद मुरादाबाद वाले दूल्हे को छोड़ा गया।
.