हत्या या सुसाइड? Twisha Sharma Death Case में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आए दिन खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि 12 मई की रात उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। लेकिन साथ ही उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मौत से एक हफ्ते पहले ट्विशा का अबॉर्शन भी हुआ था।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने Twisha Sharma Death Case
ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि मौत फांसी लगाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत “Ante mortem hanging” यानी कि जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई। डॉक्टरों को गर्दन पर ऊपर की तरफ जाता हुआ लिगेचर मार्क मिला। ये मार्क अमुमन फांसी लगाने के मामलों में देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें:- मौत से पहले Twisha Sharma की आखिरी चैट!, बहन से बात कर किया बड़ा खुलासा!
Ante mortem hanging से हुई मौत
रिपोर्ट में बताया गया कि गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के निशान मिले हैं। हालांकि हायॉइड बोन और गर्दन की हड्डियां सुरक्षित मिली। साथ ही डॉक्टरों को ट्विशा के शरीर पर बड़े संघर्ष या फिर किसी घातक हमले के निशान नहीं मिले। हाथ और शरीर में हालांकि हल्की चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि चोटें शरीर में कैसे आईं।
फेफड़ों में सूजन और कंजेशन
रिपोर्ट में फेफड़ों में सूजन और कंजेशन की भी बात सामने आई है। आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान मिले। जो कि मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक फंसी के मामलों में ऐसे संकेत देखने को मिलते हैं। ये भी साफ हुआ कि शरीर पर गंभीर यौन हमले या फिर किसी हथियार से वार के निशान नहीं मिले।
FSL जांच से साफ हो जाएगी तस्वीर
पूरी तरह इस केस में सच्चाई के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल रखे हैं। FSL जांच के लिए इन्हें भेजा गया है। जांच में ये भी पता लगाया जाएगा कि क्या मरने से पहले किसी भी प्रकार का नशा या जहरीला पदार्थ लिया गया था कि नहीं। FSL रिपोर्ट आने के बाद कई चीजें साफ हो सकती हैं।
ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा
बताते चलें कि 33 साल की ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई। इस घटना के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज की। जिसके आधार पर पुलिस ने ट्विशा के पति पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को दहेज हत्या और प्रताड़ना के लिए मामला दर्ज कर लिया। गिरिबाला सिंह रिटायर जज हैं। इस पूरे मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।