National

त्विषा मर्डर केस में आरोपी सास और पति को VIP ट्रीटमेंट, दिया गया बेड

त्विषा मर्डर केस में आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि चोट का हवाला देकर उन्हें जेल के अस्पताल में रखा गया है। बताते चलें कि इससे पहले आरोपी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने जेल में रह रहे कैदियों से अपनी जान को खतरा भी बताया था।

अपने पद पर रहते हुए उन्होंने कुछ मामलों में कुछ लोगों को दोषी ठहराया था जो अब कैदी के तौर पर जेल में बंद है। साथ ही उन्होंने अदालत से अपने आप के लिए और बेटे समर्थ के लिए भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षित स्थान मुहैया कराने की भी अपील की थी।

त्विषा मर्डर केस में आरोपी सास और पति को VIP ट्रीटमेंट

दरअसल इस चर्चित केस में त्विषा की आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह जेल में बंद है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें वहा VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। चोट का हवाला देकर उन्हें जेल के अस्पताल में रखा गया है। जहां उन्हें बेड दिया गया है।

मालूम हो कि अदालत ने आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को दहेज उत्पीड़न के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस मामले में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह की मांग के बाद दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल ले जाया गया।

मीडिया ट्रायल किया जा रहा

12 मई को त्विषा का शव भोपाल स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला था। उन्होंने कहा कि इस मामले की शुरुआत से ही उन्हें और उनके बेटे का ‘मीडिया ट्रायल’ किया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें