Udham Singh Nagar News

Tushar murder case: बस स्टेशन पर सनसनीखेज हत्या, तीनों फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Tushar murder case: खटीमा के बहुचर्चित तुषार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही 12 दिसंबर 2025 को हुई सनसनीखेज हत्या मामले में अहम कड़ी पुलिस के हाथ लग गई है।

ये था मामला

गौरतलब है कि तुषार की हत्या खटीमा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने किया तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर लगातार दबिश और निगरानी अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की साजिश व अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें